दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

Apr 06, 2026 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती, संवाददाता। एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ एक गांव

दुष्कर्म कर वीडियो वायरल करने का आरोपी गिरफ्तार

श्रावस्ती, संवाददाता। एक युवती को शादी का झांसा देकर युवक उसे अपने साथ एक गांव ले गया। जहां आरोपी ने न सिर्फ दुष्कर्म किया, बल्कि साथियों के सहयोग से उसका वीडियो बनाकर वायरल करा दिया। युवती की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता के अनुसार इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम टंडवा महंथ के मजरा रामपुर बनकट निवासी श्याम जी शुक्ला पुत्र मनीराम शुक्ला ने पीड़िता से पहले दोस्ती की। बाद में उसे अपने प्रेमजाल में फंसाकर शादी करने का झांसा देकर उसे दो अप्रैल को सीताद्वार मिलने बुलाया। इसके बाद वहां से पीड़िता को बाइक पर बैठाकर गिलौला थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर खुर्द स्थित एक अर्द्धनिर्मित घर में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

इस दौरान जानकी नगर निवासी नितिश सिंह व छह अन्य साथी ने मौके पर आकर घटना का अपने मोबाइल में वीडियो बना लिया। जिसे बाद में वायरल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर इकौना पुलिस दो नामजद व छह अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज कर आरोपियो की तलाश कर रही थी। सोमवार को प्रभारी निरीक्षक परमानन्द तिवारी ने मुख्य आरोपी श्याम जी शुक्ला को गोविंदपुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। जिसके विरुद्ध जरूरी कार्रवाई कर न्यायालय ले जाया गया। जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।