Shravasti News: रुपईडीहा से नानपारा होते हुए भिनगा तक रोडवेज बस चलाने की मांग
Shravasti News: जिला मुख्यालय तक वाहन व्यवस्था न होने से लोग परेशान हैं। रुपईडीहा से नानपारा होते हुए भिनगा तक रोडवेज बस सेवा की मांग की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में सुरक्षित सफर के लिए प्रयासरत है, लेकिन नानपारा शंकरपुर गिरंट लालपुर मार्ग पर बसों का संचालन नहीं हो रहा है।

Shravasti News: गिरंटबाजार,संवाददाता। जिला मुख्यालय तक आने जाने के लिए वाहनों की व्यवस्था नहीं है। इसके कारण लोग परेशान हैं। लोगों ने रुपईडीहा से नानपारा होते हुए भिनगा तक रोडवेज बस चलाने की मांग की है। उत्तर प्रदेश सरकार हर क्षेत्र में सुरक्षित सफर के लिए हर मार्गों पर रोडवेज बस संचालन करने का प्रयास कर रही है। लेकिन नानपारा शंकरपुर गिरंट लालपुर बदला मार्ग पर रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो रहा है। लोगों को ई-रिक्शा से सफर करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के लोग भिनगा, बहराइच, बलरामपुर,देवीपाटन, अयोध्या, लखनऊ, दिल्ली सहित नानपारा रुपईडीहा तक सुरक्षित सफर कठिन हो रहा है।
क्षेत्रवासी मंटू यादव, असगर अली, रमेश कुमार यादव,संदीप कुमार जायसवाल,दिनेशचंद्र जायसवाल, सलीम खां, विशाल उर्फ वीरू गुप्ता, संतोष कुमार गुप्ता, डाक्टर मकसूद अहमद, इस्माइल खां,किशोरीलाल चौरसिया,पंडित रामदयाल शर्मा,अमरजीत यादव सहित ग्रामवासियों रुपैडीहा से नानपारा होते हुए भिनगा तक रोडवेज बसों का संचालन कराने की मांग की है।


