युवती का अपहरण, दो पर अपहरण का केस दर्ज

Mar 07, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - इकौना में एक युवती के अपहरण के आरोप में दो लोगों पर केस दर्ज हुआ है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल और विक्रम के खिलाफ कार्रवाई की है। आरोप है कि दोनों ने रात में बहला-फुसलाकर युवती को घर से भगा लिया। पुलिस युवती की तलाश कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।

 युवती का अपहरण, दो पर अपहरण का केस दर्ज

इकौना, संवाददाता। दो लोगों पर एक युवती के अपहरण का आरोप लगाया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच कर रही है। इकौना थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने इकौना थाने में तहरीर देकर दो लोगों पर अपनी बेटी के अपहरण का आरोप लगाया। तहरीर में आरोप लगाया कि पटखौली कलां गांव निवासी राहुल पुत्र बालकराम व विक्रम पुत्र शोभाराम आए दिन उनके गांव में घर के पास आते रहते थे। तीन मार्च की रात बहला फसलाकर उसकी बेटी को घर से भगा ले गए।

काफी खोज के बाद भी बेटी का पता नहीं लग रहा है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने राहुल व विक्रम के विरुद्ध अपहरण की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इकौना थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि पिता की तहरीर पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया है। युवती की तलाश की जा रही है। जल्द ही युवती को बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।