श्रावस्ती-पत्रकार एकादश ने 35 रनों से जीता मैच

Jan 27, 2026 06:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

Shravasti News - श्रावस्ती में गण्तंत्र दिवस पर पत्रकार एकादश और जिला प्रशासन के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। पत्रकार एकादश ने 35 रनों से जीत हासिल की। यासिर ने 53 रन बनाए और मैन ऑफ द मैच बने। जिला प्रशासन की टीम 12 ओवर में सिर्फ 64 रन बना सकी।

श्रावस्ती-पत्रकार एकादश ने 35 रनों से जीता मैच

श्रावस्ती, संवाददाता। गण्तंत्र दिवस पर सोमवार को पत्रकार एकादश व जिला प्रशासन की टीम के बीच क्रिकेट प्रतियोगिता हुई। जिसमें जिला प्रशासन की टीम को 35 रनों से हराकर पत्रकार एकादश की टीम विजेता बनी। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी यासिर को मैन आफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कप्तान संजय त्रिपाठी के नेतृत्व वाली पत्रकार एकादश टीम ने टास जीता और पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पत्रकार एकदश ने निर्धारित 12 ओवरों में चार विकेट खोकर 99 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने वाली की टीम के खिलाड़ी यासिर ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली।

साथ ही इसके अलावा दूसरे खिलाड़ी विकास ने 25 रन का योगदान दिया। वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिला प्रशासन की टीम कप्तान अश्वनी कुमार के नेतृत्व में 12 ओवर में सात विकेट गंवाकर सिर्फ 64 रन ही बना पाई। जिला प्रशासन की ओर से क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव और सौरभ यादव व अश्वनी कुमार का बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला‌। जबकि अन्य खिलाड़ियों ने निराश किया। इस तरह पत्रकार एकादश टीम ने 35 रनो से मुकाबला जीत लिया। अर्धशतकीय पारी खेलने वाले खिलाड़ी यासिर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;