विदेश में नौकरी के नाम पर तीन लोगों से लाखों ठगे
Shravasti News - श्रावस्ती में सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी दिलाने के लिए पैसे लिए गए और जब काम नहीं हुआ, तो आरोपी ने धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

श्रावस्ती, संवाददाता। सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने का आरोप लगा है। तीन लोगों की तहरीर पर तीन अलग अलग मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सोनवा थाना क्षेत्र के नासिरगंज निवासी एक व्यक्ति ने तीन लोगों को सऊदी अरब में नौकरी दिलाने का झासा देकर लाखों रुपये ठग लिए। बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित गुलहरिया निवासी मौसिम खान, बलिदानपुरवा निवासी रहीमन का आरोप है कि नासिरगंज निवासी सलीम उर्फ ननकऊ ने उनके बेटों को सऊदी अरब भेजकर नौकरी दिलाने के नाम पर दोनों से दो लाख बीस हजार रुपये लिए थे।
इसी तरह रिसिया बाजार निवासी सहाबुद्दीन ने भी आरोप लगाया कि उनको सऊदी अरब में नौकरी दिलाने के नाम पर एक लाख 10 हजार रुपये लिए थे। पीड़ितों ने आरोप लगाया कि जुलाई 2025 में तीनों लोगों से तीन लाख तीस हजार रुपये दिए थे। जब काम नही हुआ तो सभी ने आरोपी से अपना पैसा वापस मांगा। इस पर सलीम ने जानमाल की धमकी दिया। पीड़ितों ने सोनवा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की लेकिन कोई कार्रवाई नही हुई। इस पर पीड़ितों ने 12 जनवरी को एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के तहरीर पर आरोपी सलीम उर्फ ननकऊ के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


