किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि कम नहीं : विधायक

Mar 08, 2026 04:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ और 35 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन भी किया गया। विधायक और अधिकारियों ने महिलाओं की उपलब्धियों की सराहना की।

किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि कम नहीं : विधायक

श्रावस्ती, संवाददाता। जिले में रविवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विधायक व अधिकारियों की ओर से उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया। इस दौरान 100 दिवसीय बाल विवाह मुक्त भारत अभियान का समापन किया गया। महिला कल्याण विभाग एवं एसोसिएशन फॉर वालेंटरी एक्शन के तत्वाधान में पुलिस लाइन स्थित लव कुश सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक राम फेरन पांडेय, जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय, एडीएम अमरेन्द्र कुमार वर्मा, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, सीओ समीश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। साथ ही कार्यक्रम में मौजूद लोगों को बाल विवाह उन्मूलन के प्रति जागरूक रहने तथा बाल विवाह न होने देने की शपथ दिलाई गई। वहीं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 35 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। विधायक ने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाओं की उपलब्धि किसी से कम नहीं है। साथ ही सात ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किए जाने पर उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बच्चों की ओर से स्वागत गीत व सांस्कृतिक प्रस्तुत किए गए। इसी तरह सीएचसी मल्हीपुर में अधीक्षक डा रविन्द्र कुमार सोनकर ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला स्वास्थ्य कर्मियों को सम्मानित किया। 62वीं वाहिनी एसएसबी कैम्प भिनगा में केक काटकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। इस दौरान संदीक्षा अध्यक्ष प्रेरणा शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। उन्होंने महिलाओं व एसएसकी महिला कार्मिकों को जागरूक किया। सहायक कमांडेन्ट डा कल्पना महादेव पाटील ने उत्तम स्वास्थ्य के लिए संतुलित आहार, उचित पोषण तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व की जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।