विकसित राज्य बनाने में नागरिकों की भागीदारी होगी : मण्डलायुक्त
Shravasti News - श्रावस्ती में एक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है। आयुक्त शशि भूषण लाल ने बताया कि इस मिशन में नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।...
श्रावस्ती,संवाददाता। समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 के तहत भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप मे स्थापित करने के उद्देश्य से समावेशी विकास, तकनीकी नवाचार और सतत प्रगति के मिशन पर आधारित संवाद कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन सभागार में किया गया। जिसकी अध्यक्षता आयुक्त देवीपाटन मण्डल गोण्डा शशि भूषण लाल सुशील ने की। वहीं सेवानिवृत्त आईपीएस प्रमोद कुमार तिवारी एवं जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने लोगों से संवाद किया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार तिवारी ने समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 की रूपरेखा बताई। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 2047 तक भारत को कैसे विकसित राज्य बनाया जाय।
इसके लिए लोगों से संवाद करना है। आयुक्त ने कहा कि विकसित भारत 2047 की अवधारणा को साकार करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश को वर्ष 2047 तक एक विकसित राज्य बनाने का संकल्प लिया गया है। इस मिशन में नागरिकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करते हुए एक समृद्ध, समान और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राज्य का निर्माण किया जायेगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि समर्थ उत्तर प्रदेश-विकसित उत्तर प्रदेश 2047 अभियान की जन-जागरूकता के लिए लक्षित समूहों के साथ राज्य के विकास के लिए रोड मैप पर चर्चा कर उनसे फीडबैक प्राप्त किया जा रहा है। कार्यक्रम के अन्त में प्रबुद्धजन प्रमोद कुमार तिवारी, आयुक्त एवं जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकार बन्धुओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयुक्त महोदय की पत्नी गरिमा भूषण, जिलाधिकारी महोदय की पत्नी नीलू शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एसपी सिंह, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजय कुमार यादव, जिला क्रीडाधिकारी शिवकुमार यादव, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका भिनगा डा अनीता शुक्ला सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




