आईजी जोन गोरखपुर ने की जिले की अपराध समीक्षा

Feb 18, 2026 05:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में आईजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध समीक्षा बैठक में प्रमुख अपराधों, गिरफ्तारी और शिकायतों के निस्तारण की चर्चा की। साथ ही आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। नवीन मॉडर्न थाना का भी निरीक्षण किया गया।

आईजी जोन गोरखपुर ने की जिले की अपराध समीक्षा

श्रावस्ती, संवाददाता। आईजी जोन गोरखपुर बुधवार को जिला मुख्यालय भिनगा पहुंचे। उन्होंने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। साथ ही पुलिस कार्यालय व नवीन मॉडन थाने का निरीक्षण किया। भिनगा पहुंचे आईजी जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन का एसपी राहुल भाटी ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान उन्हें सम्मान गार्द ने सलामी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ ही सभागार में एसपी की उपस्थिति में राजपत्रित अधिकारियों व सभी थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा बैठक की। जिले में घटित प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा की।

गो तस्करी, गोवध, महिला संबंधी अपराधों में समय से कार्यवाही, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी व आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण व आगामी त्यौहारों होली, रमजान तथा चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने नवीन मॉडर्न थाना श्रावस्ती का निरीक्षण किया। यहां अभिलेखों का रखरखाव, थाना परिसर, सीसीटीएनएस कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, बंदीगृह, शस्त्रागार, मालखाना, आरक्षी बैरक व भोजनालय का जायजा लिया। इस दौरान एएसपी मुकेश चन्द्र उत्तम, सीओ भिनगा सतीश कुमार शर्मा, सीओ इकौना भरत पासवान आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।