ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीआश्रम में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

आश्रम में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

इकौना। संवाददाता गुलवरिया आश्रम में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन। आयोजित...

आश्रम में आयोजित भंडारे में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीMon, 13 Dec 2021 05:15 PM
ऐप पर पढ़ें

इकौना। संवाददाता

गुलवरिया आश्रम में सोमवार को विशाल भंडारे का आयोजन। आयोजित भंडारे में दूर दराज से पहुंचे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस आश्रम पर हर वर्ष भंडारे का आयोजन होता है और भंडारे में अलग अलग जनपदों के साथ नेपाल से भी साधु संतों का जमावड़ा होता है।

इकौना विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवा सुमाल के गुलवरिया स्थित आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस भंडारे में श्रावस्ती, बलरामपुर, बहराइच समेत अलग अलग जनपदों से भारी संख्या में साधु संतों ने भाग लिया। साधु संतों के साथ ही आस पास क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आश्रम के सदस्य चन्द्रमणि मिश्रा ने बताया कि इस आश्रम में श्री गिरजाराम जी महाराज जी की समाधि स्थल है। उनकी समाधि स्थल आश्रम बना हुआ है। जिसकी महंथ बहिनी साहेब हैं। उन्होंने बताया कि गुलवरिया आश्रम की महंत बहिनी साहेब ने विगत 62 वर्षों से भोजन नहीं किया है। आहार के रूप में फल ग्रहण कर वह जीवित हैं। इस आश्रम पर अपनी मन्नतें लेकर बहुत दूर-दूर से लोग आते हैं। यहां पर आने वाले लोगों का मानना है कि जो भी इस आश्रम पर अपनी मन्नत लेकर आता है उसकी सारी मन्नते पूर्ण होती हैं। इस आश्रम पर एक वर्ष में चार बार भण्डारे का आयोजन किया जाता है। जिसमें हजारों श्रद्धालु व साधु-संतों का आगमन होता है। उन्होंने बताया कि भंडारे के दौरान भारी संख्या में महात्माओं का दर्शन होता है। भंडारे में नेपाल से भी साधु संतों का आगमन होता है। इस मौके पर आश्रम के प्रबंधक सुरेश कुमार मिश्रा, सत्संगी लायकराम मिश्रा, बच्चाराम यादव, रामपारस यादव प्रधान, जागेश्वर सोनी, अरुण सोनी, सियाराम यादव, राजाराम चौहान, मुनीजर यादव, प्रधानाचार्य गुरुदीन यादव, मीना मिश्रा, प्राची मिश्रा, शशि मिश्रा, शिवकुमारी त्रिपाठी आदि लोग सहयोगी के रूप में मौजूद रहे।

विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े