Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsHit-and-Run Accident on National Highway 730 Leaves Biker Seriously Injured

वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

Shravasti News - नेशनल हाइवे 730 पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रक्षा राम यादव को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, फिर उनकी गंभीर...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीMon, 2 Dec 2024 04:11 PM
share Share
Follow Us on

इकौना, संवाददाता। नेशनल हाइवे 730 पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम सलवरिया रामूपुरवा निवासी रक्षा राम यादव (40) पुत्र छोटे लाल यादव रविवार को बाइक से रिश्तेदारी में गिलौला क्षेत्र में गया था। वह देर रात को वापस घर लौट रहा था। इस दौरान नेशनल हाइवे 730 पर मोहनीपुर स्थित भारत पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार रक्षाराम गंभीररूप से घायल हो गया। लोगों की ओर से एम्बुलेंस के साथ ही डायल 112 पुलिस को हादसे की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद घायल हो जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें