कार ने पुलिस वाहन को मारी टक्कर, थाना प्रभारी घायल
Shravasti News - हरदत्तनगर के बेगमपुर गांव में एक तेज रफ्तार कार और पुलिस वाहन के बीच टक्कर हो गई। हादसे में पुलिस अधिकारी महेंद्र सिंह को मामूली चोट आई, जबकि सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। किसी जनहानि की सूचना नहीं है। मामले की जांच की जा रही है।

गिरंटबाजार,संवाददाता। हरदत्तनगर गिरंट थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार कार व पुलिस वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह को मामूली चोटें आईं, जबकि पुलिस की सरकारी गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि मल्हीपुर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह अपने हमराहियों के साथ सोमवार रात जोनल चेकिंग पर निकले थे। देर रात करीब 12:30 बजे उनकी सरकारी गाड़ी हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव के पास पहुंची थी। इसी दौरान बहराइच की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बदला चौकी प्रभारी संदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल थाना प्रभारी को उपचार के लिए सीएचसी मल्हीपुर भेजा। वहां प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया गया। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि दुर्घटना में सरकारी वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। विधिक कार्रवाई की जा रही।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


