ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीरबी फसलों के लिए वरदान साबित होगी झमाझम बारिश

रबी फसलों के लिए वरदान साबित होगी झमाझम बारिश

फ्लैग-बरसात होने से कोहरे का प्रकोप कम हुआ, कई रास्तों पर जलभराव होने से...

रबी फसलों के लिए वरदान साबित होगी झमाझम बारिश
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीMon, 24 Jan 2022 05:25 PM
ऐप पर पढ़ें

फ्लैग-बरसात होने से कोहरे का प्रकोप कम हुआ, कई रास्तों पर जलभराव होने से परेशानी उठानी पड़ी

बरसात

-रविवार को शाम से आधी रात तक होती रही बारिश

-बारिश से गेहूं की फसल को पहुंचाएगी फायदा

श्रावस्ती। संवाददाता

रविवार को बदली के साथ दिन की शुरुआत हुई। दोपहर बाद आसमान में बादल गहराते गए और शाम से बरसात शुरू हो गई। शाम से आधी रात तक हुई झमाझम बारिश रवि फसलों के लिए वरदान शामित होगी।

बीते कई दिनों से मौसम में ठंडी बरकरार थी। कोहरे का प्रकोप भी बढ़ा हुआ था। रविवार को पुरवा हवा चलने से मौसम और ठंड हो गया। दिन में कुछ देर के लिए धूप निकली लेकिन धीरे धीरे आसमान में बादल छाते चले गए और सूर्यदेव एक बार फिर बादलों के वोट में छिप गए। जैसे जैसे दिन ढलता गया वैसे वैसे आसमान में बादल भी गहराते चले गए। इसके बाद शाम होते होते छिट पुट बूंदा बांदी शुरू हो गए। करीब साढ़े छह बजे के झमाझम बारिश होने लगी। नौ बजे के बाद तेज बरसात शुरू हुई जो आधी रात तक जारी रही। बारिश रबी फसलों के लिए खासकर गेहूं के लिए वरदान साबित हुई है। इससे किसानों के चेहरे खिल उठे। रविवार को बारिश हुई तो उनकी फसल की सिंचाई हो गई है। वहीं बारिश से कई स्थानों पर रास्ते पर जलभराव की स्थिति बन आई इससे लोगों को आवागमन में समस्या झेलनी पड़ी। लोग जलभराव के बीच से निकलने में काफी परेशान रहे। कुछ दिन पूर्व ही कटरा में हुई सड़क निर्माण में अनिमितता के कारण मुख्य मार्ग पर कई स्थानों पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। रविवार रात हुई बारिश के कारण गड्ढे पानी से भर गए इससे राहगीरों को आने जाने में काफी हुई। वहीं कई लोग गड्ढों में फंसकर गिर गए और उन्हें चोट भी आई।

कोहरे और पाला से छुटकारा मिलने की उम्मीद

झमाझम बारिश से फसलों को काफी लाभ हुआ है। अभी तक सिंचाई से वंचित गेहूं की फसल को पानी मिल गया है। वहीं कोहरे व पाला से भी यह बारिश लोगों को मुक्ति दिलाएगी ऐसा माना जा रहा है। कई दिनों से मौसम में ठंड बरकरार थी। सर्द हवाएं भी लोगों को ठंड से और बेहाल कर रही थी। वहीं सुबह शाम कोहरे के प्रकोप से भी लोगों का सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। लेकिन रविवार को हुई बारिश के बाद कोहरे से मुक्ति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा पाले का भी प्रकोप भी कम हो जाएगा।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें