झाड़ियों से घिर गया अस्पताल का आवास, कर्मचारी हो रहे हैं परेशान

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

इकौना के गौतमनगर में महिला अस्पताल के आवासों के आसपास झाड़ झंखाड़ और गंदगी फैली हुई है। इससे निवासियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। नगर पंचायत ने सफाई की आवश्यकता पर जोर दिया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

झाड़ियों से घिर गया अस्पताल का आवास, कर्मचारी हो रहे हैं परेशान

इकौना,संवाददाता। इकौना के गौतमनगर में बने महिला अस्पताल के आवास झाड़ झंखाड़ से पटे पड़े हैं। इससे आवासों में रहने वाले कर्मियों को परेशानी होती है। साफ सफाई न होने से विषैले जीव जंतु निकलते रहते हैं। इसी के करीब मुख्य मार्ग भी है। जिससे आने जाने वाले लोगों को भी जीव जंतुओं से खतरा बना रहता है। गौतमनगर में बने पुराने महिला अस्पताल आवास के आसपास झाड़ झंकाड़ लगे हैं। काफी अरसे से साफ सफाई न होने से आवास के चारो ओर बड़ी बड़ी झाड़ियां आवासों में रहने वाले लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गई हैं। साफ सफाई न होने से भारी गंदगी बनी हुई है।

नगर पंचायत इकौना के गौतम नगर के महिला अस्पताल आवासों में महिला अस्पताल के चिकित्सक, लिपिक एवं एएनएम निवास कर रहे हैं। आवास गेट पर आगे व पीछे इंटरलॉकिंग बनी हुई है। लेकिन आवास परिसर व रास्ते के दोनों ओर बड़ी बड़ी झाड़ियां लगे होने से आवासों में रहने वाले लोगों के लिए खतरा बना रहता है। आवास परिसर में लगे झाड़ झंखाड़ स्वच्छता अभियान की पोल खोल रहे हैं। विगत कई वर्षो से इस क्षेत्र की साफ सफाई एवं नाली के निकाले गए कूड़े सड़कों पर पड़े हुए हैं, जिसकी साफ सफाई नहीं हो पाई है। गर्मी की शुरुआत होने के चलते संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी हुई है। इसी मार्ग से खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शिक्षा विभाग के कर्मी एवं स्कूली बच्चे आधार बनवाने आ रहे हैं। लेकिन साफ सफाई नहीं कराई जा रही है। नगर प्रशासन की ओर से क्षेत्र की साफ सफाई कराया जाना आवश्यक है। नाली की सफाई करके कूड़ा सड़क पर ही डाल दिया गया है। इससे गंदगी और बढ़ गई है। लोगों ने झाड़ झंखाड़ की साफ सफाई कराने और कूड़ा उठवाने की मांग की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।