आयुष आपके द्वार शिविर में मरीजों की हुई जांच
शनिवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत मिर्जापुर चौराहे पर स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। होम्योपैथिक चिकित्सालय के आयुष विभाग ने मरीजों की जांच की और दवाएं वितरित कीं। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और होम्योपैथिक चिकित्सा के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।

गिरंटबाजार,संवाददाता। शनिवार को आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। होम्योपैथ कैंप में मरीजों की जांच करके दवाएं दी गईं। विकास क्षेत्र जमुनहा की ग्राम पंचायत पटपरगंज के मिर्जापुर चौराहे पर शनिवार को शिविर का आयोजन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के आयुष विभाग की ओर से किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य आम लोगों को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना और होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूकता बढ़ाना हैं। होमपैथिक चिकित्सा अधिकारी डॉ अजय कुमार ने शिविर में आए मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने मरीजों की समस्याओं के अनुसार होम्योपैथिक दवाएं वितरित कीं।
शिविर में सर्दी-खांसी, बुखार, रक्त शंकरा, बीपी,जोड़ों के दर्द, त्वचा रोग और पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों को परामर्श दिया। चिकित्सकीय सहायता में सहयोग के लिए फार्मासिस्ट भानु प्रताप यादव और वार्ड बॉय राकेश कुमार मौजूद रहें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


