श्याम निशान यात्रा से भक्तिमय हुआ गिलौला बाजार
Shravasti News - श्रावस्ती में श्याम भक्तों द्वारा भव्य श्याम यात्रा निकाली गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा शनिदेव मंदिर से शुरू होकर खाटू श्याम धाम पहुंची, जहां पूजा पाठ किया गया। भक्तों ने भक्ति गीतों पर नाचते हुए अबीर गुलाल उड़ाए। प्रशासन ने होली के लिए तीन दिवसीय अवकाश की घोषणा की है।

श्रावस्ती, संवाददाता। श्याम भक्तों की ओर से भव्य श्याम यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु शामिल हुए। श्याम की शोभायात्रा से पूरा गिलौला बाजार भक्तिमय हो गया। गिलौला ब्लाक क्षेत्र के कस्बा गिलौला स्थित शनिदेव मंदिर से शनिवार को श्याम भक्तों की ओर से श्याम निशान यात्रा निकाली गई। श्रद्धालु हाथों में श्याम निशान लेकर पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हुए। यात्रा कस्बे पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए मोहमदापुर गांव बाईपास मार्ग गिलौला में स्थित खाटू श्याम धाम पहुंची। जहां श्याम भक्तों की ओर से मंदिर में विधि-विधान से निशान अर्पित कर पूजा पाठ किया गया।
यात्रा के दौरान डीजे की धुन पर श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। साथ ही श्याम के जयकारों से पूरा बाजार गुंजायमान होता रहा। इस दौरान भक्तों की ओर से जमकर अबीर गुलाल उड़ाए गए और सभी भक्त श्याम की भक्ति रंग में रंगे दिखाई दिए। पुलिस की मौजूदगी से मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। इस मौके पर श्याम कमेटी के अमित सोनी, दीपक गुप्ता, रमेश पांडेय, पिंटू, सोनू जायसवाल, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, पुत्तू जायसवाल आदि मौजूद रहे। रंगों के पर्व होली को लेकर प्रशासन की ओर से तीन दिवसीय अवकाश घोषित किया गया है। दो, तीन व चार मार्च को होली का अवकाश रहेग। पहले राजपत्रित अवकाश की सूची में दो मार्च व चार मार्च को दो दिन का अवकाश घोषित था। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पांडेय ने बताया कि तीन मार्च को भी अवकाश घोषित किया गया है। ऐसे में होली पर्व पर तीन दिवसीय सार्वजनिक अवकाश रहेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


