Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsGrand Immersion of Durga Idols in Shrawasti Amidst Security Arrangements
धूमधाम से निकली यात्रा, प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ

धूमधाम से निकली यात्रा, प्रतिमाओं का विसर्जन हुआ

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में शारदीय नवरात्र के अंत पर मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ विसर्जन यात्रा में भाग लिया। सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे, जिसमें डीएम और...

Oct 03, 2025 09:35 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

श्रावस्ती,टीम। शारदीय नवारत्र की समाप्ति पर गुरुवार व शुक्रवार को मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन धूमधाम से किया गया। विसर्जन यात्रा में झूमते गाते श्रद्धालु काफी उत्साहित दिखे। वहीं विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे। देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। सुरक्षा के लिए डीएम व एसपी तथा सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी अपने-अपने क्षेत्र में दौरा किया। भिनगा में पूजा पंडाल में पूजा के बाद शुक्रवार को दोपहर में विसर्जन यात्रा निकाली गई। प्रतिमाओं को पिपरा घाट पुल के पास बूढ़ी राप्ती में विसर्जित किया गया। देर शाम तक विसर्जन होता रहा। वहीं सिरसिया क्षेत्र के चिल्हरिया गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर के तालाब में गुरुवार की रात 12 तक चला प्रतिमा विसर्जन का सिलसिला चलता रहा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जहां पर चिल्हरिया गांव, चिल्हरिया मोड़, सिरसिया, बेचईपुरवा, शाहपुर, शिवगढ़ खुर्द समेत आठ गांवों की प्रतिमा का हुआ विर्सजन, पूजा पंडालों से गाजे बाजे के साथ निकाली गई विसर्जन यात्रा की सुरक्षा के लिए एक बटालियन पीएसी समेत सिरसिया थाने की पुलिस तैनात रही। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में 54 प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। प्रतिमाओं को जमुनहा बहराइच मार्ग के बाबा जंगल दास कुट्टी भाकलानदी पर व सरयू नहर भेसरी पर,भाकला नदी बरोहघाट के साथ बहराइच नानपारा गिरंट मार्ग के शंकरपुर चौराहा समीप महोरवा घाट पर विसर्जन किया गया। थाना हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के जमुनही गांव व रजपुतिया गांव से गाजे-बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। इसी तरह से थाना मल्हीपुर क्षेत्र के बर्रोहे घाट पर देर शाम तक प्रतिमाओं का विसर्जन होता रहा। वहीं भाखला घाट के पास राप्ती नदी में भी देर शाम तक विसर्जन होता रहा। दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीएम व एसपी समेत अन्य अधिकारी भ्रमणशील रहे। जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी व पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने विसर्जन स्थल भाखला घाट पहुंच कर सुरक्षा का जायजा लिया।