आखिकार मिला बजट,शुरू हुआ पालीटेक्निक कालेज का निर्माण कार्य

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

श्रावस्ती जनपद के हरदत्त नगर गिरंट में 2012 में शुरू हुए राजकीय पालीटेक्निक कालेज का निर्माण 2018 में बजट के अभाव में रोक दिया गया था। हिन्दुस्तान अखबार की रिपोर्टिंग के बाद, सरकार ने 16 करोड़ रुपये का बजट जारी किया। निर्माण कार्य फिर से शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्रवासियों में खुशी है।

आखिकार मिला बजट,शुरू हुआ पालीटेक्निक कालेज का निर्माण कार्य

गिरंटबाजार,संवाददाता। श्रावस्ती जनपद के अति पिछडे जमुनहा ब्लाक के ग्राम पंचायत हरदत्त नगर गिरंट में छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा डिग्री देने के बनवाया जा रहा राजकीय पालीटेक्निक कालेज उपेक्षा का शिकार था। वर्ष 2012 में काम शुरू कराया गया था और 2018 में काम बंद कर दिया गया था। इस मुद्दे को हिन्दुस्तान से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। आखिर सरकार ने बजट जारी करके फिर से निर्माण कराना शुरू कर दिया है। राजकीय पालिटेक्निक कालेज हरदत्तनगर गिरंट के निर्माण के लिए शासन स्तर 16 करोड़ रुपये मंजूर किए गए थे और काम शुरू कराया गया। लेकिन निर्माण कार्य 2018 में यह कह कर रोक दिया गया कि बजट नहीं है।

इसके चलते आठ साल तक काम बंद रहा और आधा अधूरा राजकीय पालिटेक्निक कालेज लोगों को मुंह चिढ़ा रहा था। हिन्दुस्तान अखबार ने बजट न होने की वजह पालीटेक्निक भवन निर्माण को लगातार प्रकाशित किया। इस पर श्रावस्ती जिला प्रशासन ने बजट स्वीकृत कराने के लिए शासन को पत्र भेजा और आखिकार अप्रैल 2026 में शासन से आठ करोड़ की मंजूरी देते हुए पहली किस्त एक करोड़ देकर भवन निर्माण को हरी झंडी दे दी। इसके साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे क्षेत्रवासियों में खुशी है। निर्माण कार्य पूरा होने से युवाओं को तकनीकी शिक्षा हरदत्तनगर गिरंट में मिलेगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।