बनीनाथ धाम के विकास पर 55.88 लाख खर्च होगें

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - कटरा के विकास खण्ड इकौना में स्वयंभू बाबा बनीनाथ शिव मंदिर के पर्यटन विकास के लिए सरकार ने 55.88 लाख रुपए का बजट जारी किया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम को परियोजना की जिम्मेदारी दी गई है। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेगी और बौद्धस्थली श्रावस्ती में पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी।

बनीनाथ धाम के विकास पर 55.88 लाख खर्च होगें

कटरा, संवाददाता। विकास खण्ड इकौना स्थित स्वयंभू बाबा बनीनाथ शिव मंदिर के पर्यटन विकास को लेकर महत्वपूर्ण पहल की गई है। बनीनाथ मंदिर के विकास के लिए सरकार ने खजाना खोल दिया है। मंदिर के विकास के लिए 55.88 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम लखनऊ को विकास की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंदिर के विकास से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यात्री सुविधाओं को मुहैया कराया जाएगा। बौद्धस्थली श्रावस्ती के महेट जंगल में करीब 300 साल पहले एक विशाल शिवलिंग मिला था। जिसे स्थानीय लोगों ने जंगल के बीच में स्थापित करके पूजा पाठ शुरू कर दिया।

इसके साथ ही एक छोटा मंदिर बना दिया। बौद्धस्थली की खोज के बाद मंदिर का भी पुनरुद्धार कराया गया। लेकिन बनीनाथ मंदिर तक पहुंचने के लिए ठीक से रास्ता नहीं बनवाया जा सका। अब प्रदेश सरकार का ध्यान बनीनाथ मंदिर के विकास की ओर गया है। प्रदेश सरकार ने बौद्धस्थली के मंदिर के विकास के लिए योजना बनाई है और विकास के लिए 55.88 लाख रुपए जारी किए गए हैं। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मल्टीपरपज हॉल, सुलभ प्रसाधन, स्वच्छ पेयजल व्यवस्था, बेहतर प्रकाश व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच तथा आधुनिक बारकोड युक्त साइनज स्थापित किए जाएंगे। इन सुविधाओं के विकसित होने से दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी राहत मिलेगी। परियोजना की निगरानी महाप्रबंधक (तकनीकी) की ओर से की जाएगी और निर्धारित समयसीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।बौद्धस्थली में हर साल आते हैं ढाई से तीन लाख देशी विदेशी यात्री: श्रावस्ती बौद्धस्थली बौद्ध, जैन और सनातन परम्परा के लोगों का केन्द्र माना जाता है। इसलिए सभी परम्परा के लोगों का हर साल आगमन होता है। प्राचीन बौद्ध मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए हर साल करीब ढाई से तीन लाख देशी विदेशी पर्यटक आते हैं। जो बौद्ध वृक्ष, छोटी कुटी और बड़ी कुटी, सहेत और महेट, लंका मंदिर, डेन महामंकोल मंदिर में पूजा पाठ करके श्रावस्ती की धरती को नमन करते हैं। लेकिन बनीनाथ मंदिर की ओर कम यात्री जाते हैं। इसलिए सरकार ने बनीनाथ मंदिर में विकास कराकर पर्यटन के क्षेत्र में विकसित करने की योजना बनाई है। इससे पर्यटक आकर्षित होंगे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।