बुकिंग 920, सिलेंडर आया 150, एजेंसी पर मारा मारी
Shravasti News - श्रावस्ती के गिलौला विकास खंड के तुलसीपुर में अजय भारत गैस एजेंसी पर 920 उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बुकिंग कराई थी, लेकिन एजेंसी को केवल 150 सिलेंडर मिले। इससे उपभोक्ताओं में भारी भीड़ लग गई। लोगों को गैस सिलेंडर के लिए लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ा, जबकि शादी जैसे मांगलिक कार्यक्रमों के लिए गैस की जरूरत थी।
श्रावस्ती। विकास खंड गिलौला के अजय भारत गैस एजेंसी तुलसीपुर में 920 उपभोक्ताओं ने आन लाइन बुकिंग कराया था। लेकिन गुरुवार को एजेंसी को कुल 150 सिलेंडर आया । इससे एजेंसी पर सुबह से ही भारी भीड़ जमा हो गई। एजेंसी संचालक ने सिलेंडरों की लाइन लगवा दी। इससे लाइन लंबी हो गई और पुलिस के सहयोग से वितरित कराना शुरू किया। लेकिन पहले सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं में आपाधापी मची रही। एक उपभोक्ता राम सुहावन ने बताया कि तीन दिन से सिलेंडर के लिए आ रहा हूं। दो दिन बताया गया कि सिलेंडर नहीं है। आज एजेंसी पर भारी भीड़ जमा हो गई है।
लाइन में लगे हैं लेकिन सिलेंडर मिलने की उम्मीद नहीं है। लंबी लाइन लअब लोगो को गैस लेने के लिए लंबी लाइन लगाकर गैस लेने के मजबूर होना पड़ रहा है। एक तरफ जहां लोगो के घरों शादी पड रही उनके लिए और दिक्कत हो रही क्योंकि कमर्शियल गैस एजेंसी पर नहीं हे कैसे होगी लोगों के यहां शादी विवाह व मांगलिक कार्यक्रम?
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


