Shravasti News: घर में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को जहरीले जंतु ने डसा, हालत गंभीर
Shravasti News: श्रावस्ती में रघुवीर पुरवा गांव में चार वर्षीय बच्चा खेलते समय जहरीले जीव के डसने से घायल हो गया। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर किया गया। घटना से परिजनों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Shravasti News: श्रावस्ती, संवाददाता। श्रावस्ती में इकौना थाना क्षेत्र के रघुवीर पुरवा गांव में शनिवार को घर में खेल रहे चार वर्षीय मासूम को किसी जहरीले जंतु ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचे, जहां से हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, रघुवीर पुरवा गांव निवासी पिंटू यादव का चार वर्षीय पुत्र अंश यादव शनिवार को घर के कमरे में चारपाई पर खेल रहा था। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उसे डस लिया। मासूम अचानक दर्द से रोने-चिल्लाने लगा। बच्चे की चीख सुनकर मां भी घबरा गई और उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया।घर
में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में मासूम की तबीयत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में परिजन उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लेकर पहुंचे। वहां तैनात चिकित्सक अनिल सिंह ने बच्चे का प्राथमिक उपचार किया। हालत गंभीर होने के कारण उन्होंने मासूम को जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


