
विवेक सोनी अध्यक्ष, संजय सोनी महामंत्री बने
Shravasti News - इकौना में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक हुई, जिसमें विवेक सोनी को अध्यक्ष और संजय सोनी को महामंत्री चुना गया। जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना की अध्यक्षता में कार्यकारिणी का गठन किया गया। उपाध्यक्ष विजय वर्मा और योगेश सोनी, कोषाध्यक्ष शनि सोनी समेत अन्य पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को धन्यवाद दिया।
इकौना, संवाददाता। इकौना में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यकारिणी में विवेक सोनी को अध्यक्ष तथा संजय सोनी को महामंत्री का दायित्व दिया गया। इकौना के पुराने रामलीला मैदान स्थित सभागार में सोमवार को जिलाध्यक्ष सुमित खन्ना की अध्यक्षता में सर्राफा एसोसिएशन की बैठक हुई। जिसमें इकौना नगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विवेक सोनी को एसोसिएशन का अध्यक्ष व संजय सोनी को महामंत्री चुना गया। इसी तरह विजय वर्मा व योगेश सोनी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। कोषाध्यक्ष शनि सोनी, प्रभारी मुकेश चंद्र सोनी व मंत्री सत्य प्रकाश आर्य को बनाया गया।
कार्य समिति सदस्य पवन गुप्ता को चुना गया। जिलाध्यक्ष ने संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा की। वहीं जिला महामंत्री राजेश सोनी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों से व्यापारियों के हित में कार्य करने की अपील की। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने नई जिम्मेदारी के लिए संगठन को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर उपाध्यक्ष कन्हैया रस्तोगी, विजय कुमार सोनी, राजीव कुमार सोनी, कन्हैया सोनी, पवन कुमार सोनी, शैलेंद्र सोनी, संजीत कुमार, जितेंद्र कुमार, रिंकू सोनी, पंकज कुमार, आशीष, वीरेंद्र, राकेश सोनी, अजय कुमार वर्मा, ओम जी सोनी, राहुल कुमार सोनी, आशीष सोनी, सहज राम सोनी आदि सर्राफा व्यापारी मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




