जिसके जीवन में क्षमा है, वही महान है: दद्दन
Shravasti News - श्रावस्ती के दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस अवसर पर अनुयायियों ने विशेष पूजा और अनुष्ठान किए। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा और जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने भगवान...

कटरा, संवाददाता। श्रावस्ती बौद्धस्थली स्थित दिगंबर जैन मंदिर में रविवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। इस मौके पर अनुयाइयों ने विशेष पूजन व अनुष्ठान किए। साथ ही अनुयायियों ने एक दूसरे से जाने अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा व विशिष्ट अतिथि जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी रहे। जिन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्य्रकमा का शुभारम्भ किया। जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्र ने कहा कि जिसके जीवन में क्षमा है वहीं महान है। क्षमा धर्म विश्व शांति का प्रबल मंत्र है। क्रोध न करना ही क्षमा का दूसरा नाम है।
क्षमा मांगने की नहीं स्वयं के अंदर उतारने की आवश्यकता है। जैन समाज हमारे देश भारत में अग्रणी समाज है। वहीं डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि श्रावस्ती में भगवान संभावनाथ का जन्म हुआ था। यहां पर उनका जन्म, तप, कल्याण तीनों हुआ है। यह पवित्र तीर्थ स्थल है। वहीं समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार जैन ने कहा कि यह पर्व दस लक्षण पर्व के समापन पर मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि जैन समाज में दस लक्षण पर्व में दस धर्मों जैसे- उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, शौच, सत्य, संयम, तप, त्याग, आर्किचन और ब्रह्मचर्य पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षमावाणी पर्व पर लोगों ने भगवान और जिनवाणी माता से क्षमा याचना की। समाज के सभी लोगों ने एक-दूसरे से जाने-अनजाने में हुई गलतियों के लिए क्षमा मांगी। इस मौके पर अतुल जैन, संजय जैन, मोहित जैन, मयंक जैन, कन्हैयालाल, कमल प्रवीण जैन आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




