सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच लोग जख्मी

Mar 02, 2026 04:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

Shravasti News - इकौना में तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में दो को मेडिकल कालेज बहराइच और तीन को जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया। इनमें बाइक और ई-रिक्शा के बीच टक्कर शामिल है।

सड़क हादसों में पिता-पुत्र समेत पांच लोग जख्मी

इकौना, जमुनहा, संवाददाता। तीन अलग अलग सड़क हादसों में पिता पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख दो को मेडिकल कालेज बहराइच व तीन को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। इकौना पयागपुर मार्ग पर रनियापुर के पास रविवार देर शाम एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बाइक सवार बहराइच जिले के थाना पयागपुर क्षेत्र स्थित सहपारा निवासी राम सबर (35) पुत्र दिनेश गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे एम्बुलेंस से सीएचसी इकौना में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

इसी तरह इकौना थाना क्षेत्र के गोविंदपुर निवासी बाबूलाल (55) अपने पुत्र संजय उर्फ अंकित (35) व पौत्र सचिन के साथ बाइक से रिश्तेदारी में जा रहे थे। मोहनीपुर के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। उन्हें सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया गया। वहीं मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सागर गांव निवासी अमेरिका प्रसाद (50) पुत्र अवध राम सोमवार सुबह गांव के बाहर स्थित किराना की दुकान से सामान खरीदने गए थे। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में अमेरिका गंभीररूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस से घायल को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। जहां से हालत गंभीर देख मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।