Shravasti News: शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती तीर्थ क्षेत्र पहुंचे स्काउट मास्टर व स्काउट कैप्टन

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

Shravasti News: श्रावस्ती में जगजीत इंटर कॉलेज में स्काउट एवं गाइड के स्काउट मास्टर एवं कैप्टन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। अंतिम दिन, स्काउट्स ने श्रावस्ती के तीर्थ स्थलों का भ्रमण किया। जिला स्काउट कमिश्नर ज्योति प्रकाश पाण्डेय ने स्काउटिंग के महत्व पर प्रकाश डाला और युवा पीढ़ी के विकास में इसकी भूमिका के बारे में बताया।

शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती तीर्थ क्षेत्र पहुंचे स्काउट मास्टर व स्काउट कैप्टन
शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती तीर्थ क्षेत्र पहुंचे स्काउट मास्टर व स्काउट कैप्टन

Shravasti News: श्रावस्ती,संवाददाता। जगजीत इंटर कॉलेज इकौना में स्काउट एवं गाइड के स्काउट मास्टर एवं स्काउट कैप्टन का पांच दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है। सोमवार को अंतिम दिन विद्यालय के प्रधानाचार्य राम बिहारी वाजपेई की अध्यक्षता में स्काउट मास्टर व स्काउट कैप्टन शैक्षिक भ्रमण पर तीर्थ क्षेत्र श्रावस्ती पहुंचे। शैक्षिक भ्रमण के दौरान स्काउट मास्टर एवं स्काउट कैप्टन ने श्रीलंका मंदिर, वर्मा मंदिर, चीन मंदिर, दिगंबर जैन मंदिर, महामांकोल, बुद्ध विहार का भ्रमणकर ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की। इस मौके पर जिला स्काउट कमिश्नर ज्योति प्रकाश पाण्डेय ने कहाकि स्काउटिंग व्यक्ति में छिपे गुणों को उभारना जानती है। युवाओं के व्यक्तित्व में छिपे गुणों व नजरिया को विकसित करने के बहु आयामी कार्यक्रम स्काउटिंग के पास है, ताकि युवाओं में बाल्यकाल से ही कुशलता व प्रभावी गुणो का बीजारोपण किया जा सके।

साथ ही उनके व्यक्तित्व के मूल्यांकन में अभिवृद्धि हो सके। हर व्यक्ति में आगे बढ़ने और प्रतिस्पर्धा करने के सभी गुण विद्यमान हैं, जरूरत है उन्हें तराश कर धारदार और सार्थक बनाने की। जो युवा पीढ़ी को इन्सान बनाने यानि मानवीय गुणधर्मिता को विकसित करने के साथ सुव्यवस्थित कैरियर विकसित करने मे मदद करने की क्षमता रखता है। अपनी अभिरूचि के अनुसार अपने अभ्यास वर्ग व विषय चुनने के साथ मार्गदर्शन व सहयोग देने को भी तत्पर है। ट्रेनर कामाछा प्रसाद पाठक ने कहा कि सदैव ही व्यक्ति में अच्छा नजरिया व सकारात्मक सोच विकसित करने में सक्षम है। तकनीकी प्रशिक्षण तो मात्र 15 प्रतिशत ही सफलता की भागीदारी प्रदान करता है। 85 प्रतिशत सफलता तो सुलझे हुए व्यक्तित्व के कारण ही तो मिलती है। इस मौके पर कुसुम वर्मा, पल्लवी पाण्डेय, हनुमान प्रसाद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP Newsश्रावस्तीShravasti News: शैक्षिक भ्रमण पर श्रावस्ती तीर्थ क्षेत्र पहुंचे स्काउट मास्टर व स्काउट कैप्टन