छात्रों को आग से बचाव की जानकारी दी गई
Shravasti News - श्रावस्ती में अग्निशामक विभाग द्वारा 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशामक सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में मॉक ड्रिल आयोजित की गई। छात्रों को आग से सुरक्षा के उपाय और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने की जानकारी दी गई।

श्रावस्ती, संवाददाता। अग्निशमन विभाग की ओर से 14 से 20 अप्रैल तक अग्निशमन सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके तहत शनिवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी संजय शर्मा के नेतृत्व में केन्द्रीय विद्यालय भिनगा में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रों को आग से सुरक्षा के गुर सिखाए गए। अग्निशमन अधिकारी ने फायरमैन मनीष कुमार व सौरभ मौर्य के साथ विद्यालय परिसर में आग लगने की काल्पनिक स्थिति का प्रदर्शन किया। मॉक ड्रिल के माध्यम से छात्रों सहित विद्यालय स्टाफ को आपात स्थिति में त्वरित व सुरक्षित प्रतिक्रिया देने की व्यवहारिक जानकारी दी गई। इस दौरान सभी को आग के प्रकार, उनके कारणों तथा उनसे बचाव तथा नियंत्रण के उपायों के बारे में जागरूक किया गया।
अग्निशमन टीम ने बताया कि आग लगने की स्थिति में घबराने के बजाय संयम बनाए रखें, तुरंत सुरक्षित स्थान की ओर जाएं और उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करें। साथ ही प्राथमिक स्तर पर आग पर नियंत्रण पाने के उपायों का भी प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य डा आरके श्रीवास्तव, शिक्षक एसपी मिश्रा, श्याम लाल, राम बिहारी मिश्रा, महेन्द्र नाथ, अम्बिका प्रसाद व अभिनव चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


