आग से बचाव का तरीका बताएंगे आपदा मित्र
Shravasti News - श्रावस्ती में अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए, अग्निशमन विभाग ने ग्राम स्तर पर स्वयंसेवकों को अग्निसचेतक प्रशिक्षण दिया है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर आपातकालीन प्रतिक्रिया को मजबूत करना और अग्निकांड के दौरान आग को नियंत्रित करने में मदद करना है।

श्रावस्ती। फसलों में अग्निकांड की घटनाओं को देखते हुए ग्राम स्तर पर जागरूक एवं प्रशिक्षित स्वयंसेवक तैयार करने के उद्देश्य ने अग्निशमन विभाग की ओर से अग्निसचेतक का प्रशिक्षण दिया जा रहा है । जिससे अग्निकांड होने पर स्थानीय स्तर पर प्रथम प्रतिक्रियादाता की उपस्थिति रहे और वह अग्निशमन विभाग को सूचित करने तथा आग को नियंत्रित करने में सक्रिय भूमिका निभा सके । इसी क्रम में पूर्व से प्रशिक्षित आपदा मित्रों को भी अग्निसचेतक का प्रशिक्षण दिया गया । जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल एवं सच्चिदानंद तिवारी ने आपदा मित्रों को अग्निकांड से बचाव के उपाय, अग्निशमन में उपयोग आने वाले यंत्र आदि की जानकारी दी ।
जिला अग्निशमन अधिकारी संजय जायसवाल ने बताया कि जनपद में सक्रिय आपदा मित्रों को पूर्व में भी यह प्रशिक्षण दिया गया था जिससे अग्निकांड की घटनाओं में आपदा मित्रों का काफी सहयोग प्राप्त हुआ है इसलिए पुन: रिफ्रेशमेंट प्रशिक्षण दिया जा रहा है । इससे अग्निकांड के नियंत्रण में मदद मिलेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


