Shravasti News: डॉक्टर ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

Shravasti News: बहराइच में एक युवती ने अपने पति और ससुरालवालों पर दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से उसे दहेज की मांग के लिए प्रताड़ित किया गया और मारपीट की गई। अंततः उसे मायके वापस जाना पड़ा।

Shravasti News: डॉक्टर ने लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप, केस दर्ज

Shravasti News: बहराइच, संवाददाता। जिले के दरगाह थाने में एक युवती ने अपने पति सहित चार को नामजद कर मारपीट कर उत्पीड़न व दहेज प्रतिषेध अधिनियम में एफआईआर दर्ज कराई गई है। प्रयागराज जिले के सलौरी निवासी उमाकांत पांडेय ने अपनी बेटी डा. प्रिया त्रिपाठी की शादी दरगाह थाने के बख्शीपुरा के स्टार रेजीडेंसी निवासी डा. अखिल त्रिपाठी पुत्र राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी से 4 मई 2022 को की थी। शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी करने को लेकर प्रिया को मारपीट कर उत्पीड़न किया जा रहा था। उसका स्त्रीधन जेवर आदि भी ससुरालीजन मारपीट कर उत्पीड़न कर रहे थे।

15 जुलाई को पति व ससुरालीजनो की ओर से प्रियंका की बर्बर तरीके से मारपीट कर घर से भगा दिया। पीड़िता मायके चली गई। पीड़िता के पिता उमाकांत पांडेय ने दरगाह थाने में तहरीर देकर दामाद सहित चार को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।