दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल

Mar 08, 2026 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र के महेसरा सोनरई गांव में शनिवार रात दो पक्षों के बीच मारपीट हुई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। बच्चों द्वारा छत पर पेशाब करने को लेकर विवाद हुआ। घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया है।

दो पक्षों में मारपीट, दो लोग घायल

श्रावस्ती। इकौना थाना क्षेत्र के महेसरा सोनरई गांव में शनिवार देर रात दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी इकौना में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि कुछ बच्चे छत पर खड़े पेशाब कर रहे थे। इस दौरान बगल के रहने वाले दूसरे पक्ष के लोगों ने नाराजगी जताई। इसी बात को लेकर देर रात को दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के दो लोग अवधेश व एक अन्य घायल हो गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।