हादसे में साले का सिर कटकर धड़ अलग,दो गंभीर
Shravasti News - श्रावस्ती में एक भीषड़ सड़क हादसे में राजू नामक युवक की सिर कटकर मौत हो गई। वह अपने बहनोई और एक रिश्तेदार के साथ बाइक पर था। बाइक अनियंत्रित होकर क्रैश बैरियर से टकरा गई। बहनोई सीताराम और रिश्तेदार गगन गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।

श्रावस्ती, संवाददाता। सिरसिया थाना क्षेत्र के सैनिक मार्ग पर शनिवार देर शाम भीषड़ सड़क हादसा हुआ। बेकाबू बाइक क्रैश बैरियर से टकरा गई और बाइक सवार साले का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया व बहनोई समेत दो लोग गंभीररूप से घायल हो गए। एसएसबी जवानों ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा भिजवाया जहां से उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ककदरी गांव निवासी राजू (27) पुत्र राम समुझ शनिवार को अपने बहनोई के घर क्षेत्र के ही भरथा रोशनगढ़ आया था। जहां से शाम को बहनोई सीताराम (28) पुत्र अशर्फी लाल व रिस्तेदार गगन (16) पुत्र परशुराम के साथ वह एक ही बाइक से अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने सिरसिया क्षेत्र के ताल बघौड़ा आया था।
कार्यक्रम में शामिल होकर तीनों देर शाम को वापस घर लौट रहे थे। सैनिक मार्ग पर छोटी सुइया व खैरी तराई गांव के बीच बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे क्रैश बैरियर (लोहे की सुरक्षा रेलिंग) से जा टकराई। इससे बाइक चला रहे साले राजू का सिर कटकर धड़ से अलग हो गया। इससे उसकी मौत हो गई। वहीं बहनोई सीताराम व रिस्तेदार गगन भी गंभीररूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। लोगों की ओर से घटना की सूचना एसएसबी सीमा चौकी व पुलिस को दी गई। सूचना पर एसएसबी सीमा चौकी कमांडर उप निरीक्षक शशिकांत व सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही राजपुर मोड़ पुलिस चौकी की पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसएसबी जवानों ने दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा भिजवाया। साथ ही आगे की कार्रवाई के लिए शव को राजपुर मोड़ पुलिस चौकी पहुंचाया। जहां पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।घायल ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर किए गए: सड़क हादसे के बाद मृतक के बहनोई समेत दोनों घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया। रेफर होने पर परिजनों की ओर से दोनों घायलों को ट्रामा सेंटर लखनऊ ले जाया गया है। बताया जाता है कि बाइक की रफ्तार तेज थी। साथ ही एक ही बाइक पर तीन लोग सवार थे। सामने से आ रहे ई-रिक्शा को क्रास करते ही रफ्तार की वजह से बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे सुरक्षा के लिए लगी टीन के क्रैश बैरियर से टकरा गई। इससे बड़ा हादसा हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


