Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsFatal Motorcycle Collision in Ratanapur One Dead One Seriously Injured
बाइकों में टक्कर, वृद्ध की मौत, युवक गंभीर

बाइकों में टक्कर, वृद्ध की मौत, युवक गंभीर

संक्षेप:

Shravasti News - रतनापुर में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय जमुना प्रसाद की मौत हो गई, जबकि 22 वर्षीय अब्दुल कादिर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया...

Sat, 20 Sep 2025 05:06 PMNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

रतनापुर, संवाददाता। दो बाइकों में आमने सामने से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक वृद्ध ने दम तोड़ दिया जबकि एक युवक गंभीररूप से घायल हो गया। घायल युवक को जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया गया जहां से उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। मल्हीपुर क्षेत्र के जमुनहा बाजार निवासी जमुना प्रसाद (60) पुत्र बेचन शनिवार को बाइक से किसी काम से बहराइच जा रहे थे। वहीं बहराइच जिले के रिसिया थाना क्षेत्र स्थित जुमई पुरवा गांव निवासी अब्दुल कादिर (22) पुत्र मेराज बाइक से बहराइच की ओर से मल्हीपुर की ओर जा रहा था। इस दौरान सोनवा थाना क्षेत्र के बहराइच मल्हीपुर मार्ग पर रमवापुर मोड़ के पास दोनों बाइक सवारों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हादसे में दोनों लोग गंभीररूप से घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजन जमुना प्रसाद को सीएचसी मल्हीपुर ले जा रहे थे। रास्ते में उनकी मौत हो गई। वहीं अब्दुल कादिर के परिजनों ने उसे जिला अस्पताल बहराइच में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर कर दिया गया। इधर जमुना प्रसाद की मौत के बाद परिजन शव को लेकर घर चले गए।