तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Shravasti News - श्रावस्ती जिले में एक युवक की तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मौत हो गई। राम स्वरूप (28) बाइक से घर लौटते समय भिनगा जंगल में केन नाले के पास घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन बाद में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

श्रावस्ती, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रविवार देर शाम भिनगा जंगल में केन नाले के पास तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक ऑफिस का काम निपटा कर वापस घर की ओर लौट रहा था। सिरसिया थाना क्षेत्र के चौलाही गांव निवासी राम स्वरूप (28) कारपेंटर का काम करते थे। रविवार को वह काम के सिलसिले में भिनगा क्षेत्र गए थे। देर शाम वह बाइक से घर लौट रहे थे। भिनगा जंगल में केन नाले के पास पहुंचते ही तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राम स्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना
मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। घायल को तुरंत जिला अस्पताल भिनगा ले जाया गया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। परिजन उन्हें लेकर बहराइच पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने राम स्वरूप को मृत घोषित कर दिया।युवक की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। तेज रफ्तार वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


