बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गम्भीर

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव के पास एक बाइक और बस के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार अखिलेश कश्यप की मौत हो गई, जबकि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बस की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, एक गम्भीर

श्रावस्ती, संवाददाता। गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव के पास बुधवार रात बाइक व बस के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक की मौत हो गई जबकि एक गंभीररूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहराइच जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र स्थित बरहिया गांव निवासी अखिलेश कश्यप (21) पुत्र उमेश चंद्र व संदीप कुमार (20) एक ही बाइक से वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए गिलौला के अशोका डीहा आए हुए थे। जहां से दोनों देर रात वापस घर लौट रहे थे।

बौद्ध परिपथ पर गिलौला थाना क्षेत्र के परेवपुर गांव के पास आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक करने लगे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार प्राइवेट बस की चपेट में आ गए। बस से टक्कर होने से दोनों गंभीररूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी गिलौला भिजवाया। जहां चिकित्सकों ने अखिलेश को मृत घोषित कर दिया, जबकि संदीप की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता उमेश चंद्र ने बताया कि अखिलेश की 21 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। गिलौला थानाध्यक्ष आशीष कुमार ने बताया कि दुर्घटना करने वाली बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। चालक मौके से भाग गया है। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।