ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीखेतों में भरे पानी को निकालने में जुटे किसान

खेतों में भरे पानी को निकालने में जुटे किसान

गिलौला। संवाददाता बारिश से जहां फसलों की सिंचाई हो गई है। वहीं कुछ

खेतों में भरे पानी को निकालने में जुटे किसान
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीTue, 25 Jan 2022 05:55 PM
ऐप पर पढ़ें

गिलौला। संवाददाता

बारिश से जहां फसलों की सिंचाई हो गई है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश से खेतों में अधिक पानी भर गया है और गेहूं की फसल खराब हो रही है। फसल को खराब होने से बचाने के लिए किसान पंपिंग सेट से खेतों से पानी निकालने की मशक्कत कर रहे हैं।

इन दिनों ठंड का प्रकोप जारी है। भीषण ठंड से लोग बेहाल हो रहे हैं। इसी बीच रविवार रात से सोमवार शाम तक हुई बरसात के बाद कोहरे का प्रकोप कम होता दिख रहा है। जबकि रबी फसल की भी सिंचाई हो गई है। लेकिन विकास क्षेत्र गिलौला में तेज बारिश के बाद क्षेत्र के रायपुर बिलेला में कुछ किसानों के खेतों में जरूरत से अधिक पानी भर गया है। इससे फसल पानी में डूब गई है। पानी में डूबी फसल के खराब होने की संभावना को देखते हुए बहुत से किसान पंपिंग सेट लगाकर खेतों का पानी निकालने में जुटे हुए है। गांव निवासी किसान झुर्रा प्रसाद के खेत में बारिश का पानी भर गया था। इससे उनकी गेहूं की फसल पानी में डूब गई थी। इससे एक ही दिन में फसल पीली पड़ने लगी थी। मंगलवार को झुर्रा पंपिंग सेट लगाकर खेत से पानी निकालते देखे गए। वहीं बारिश के बाद आलू की फसल को फायदा पहुंचा है। इससे आलू फसल पर पाले का असर कम होना माना जा रहा है। इसके अलावा बहुत से खेतों में खड़ी गेहूं फसल की भी सिंचाई हो गई है।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें