नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा तीन मार्च को

Feb 28, 2026 05:17 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

Shravasti News - श्रावस्ती के भिनगा नगर में होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। होलिका यज्ञ तीन मार्च को सुबह पांच बजे होगा, और शाम छह बजे नरसिंह भगवान की शोभायात्रा निकाली जाएगी। चार मार्च को नगर की शोभा यात्रा राम लीला मैदान से निकलेगी। पर्व के लिए सभी तैयारियां अंतिम रूप में हैं।

नरसिंह भगवान की शोभा यात्रा तीन मार्च को

श्रावस्ती। भिनगा नगर में होली पर्व को लेकर लोगों में उत्साह है। पर्व को सकुशल ढंग से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। श्री प्रहलाद होलिकोत्सव महा समिति के अध्यक्ष वेद प्रकाश मिश्रा ने बताया की भिनगा नगर में तीन मार्च को सुबह पांच बजे मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन स्थल पर होलिका यज्ञ होगा। शाम छह बजे से नरसिंह भगवान की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। यात्रा व्यास भवन शिव मंदिर से शुरू होकर परंपरा गत मार्गों से होते हुए होलिका दहन स्थल पर पहुंचेगी। चार मार्च को सुबह नौ बजे से राम लीला मैदान से नगर की शोभा यात्रा निकलेगी।

उन्होंने बताया कि पर्व को लेकर सारी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।