बिजली मीटर लगाए जाने को मांगा अवैध धन

Apr 09, 2026 10:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - बहराइच के कैसरगंज इलाके में एक प्राइवेट बिजली कर्मी उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के लिए पैसे मांग रहा है। वह वीडियो बनाने पर धमकाते हुए कहता है कि उसकी कुछ नहीं बिगड़ेगा। बिजली महकमे के अधिकारी ने इस प्रकरण की जांच करने का आश्वासन दिया है।

बिजली मीटर लगाए जाने को मांगा अवैध धन

बहराइच, संवाददाता। कैसरगंज इलाके के बिजली उप केन्द्र के बाहर एक प्राइवेट कर्मी उपभोक्ताओं से मीटर लगाने के लिए धन की मांग कर रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नही करता । यही नही वह उपभोक्ताओं को वीडियो बनाए जाने पर धमका रहा है कि उसका कुछ भी नही बिगड़ने वाला है। चाहे जहां जाकर शिकायत करे। हैरतअंगेज तथ्य यह है कि बिजली महकमे के दफ्तर में जिस प्रकार लोगों को धमका रहा है। वहां मौजूद अन्य बिजली विभाग कर्मी धमका रहे उसकी अभद्र भाषा पर कत ई आपत्ति नही कर रहे। जबकि प्राइवेट बिजली कर्मी शालीनता की मर्यादा को तार तार कर रहा है।

जबकि मीटर लगवाए जाने को वहां आए लोग प्राइवेट कर्मी को मर्यादित आचरण की चेतावनी पर वह और आग बबूला हो रहा है। उपभोक्ताओं ने बताया कि अधीक्षण अभियंता ने कैसरगंज निरीक्षण के दौरान उपकेन्द्र पर किसी भी प्राइवेट कर्मी से काम न लिए जाने की चेतावनी दी थी। उसका भी कैसरगंज उप केन्द्र पर कोई असर नहीं दिख रहा है। अधीक्षण अभियंता बिजली विभाग रामयश यादव ने कहा कि वह प्रकरण का संज्ञान ले रहे है। जांच उपरांत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।