शौच गए बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
रतनापुर के सोनवा गांव में 70 वर्षीय सीताराम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खेत में बिजली के तारों से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने अज्ञात बिजली कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जबकि इलाके में कई बार तार हटाने की शिकायत की गई थी।

रतनापुर, संवाददाता। खेत की ओर शौच गए एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव खेत में जमीन पड़े बिजली के तार से लटका पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोनवा थाना क्षेत्र के सोनवा गांव निवासी सीताराम (70) पुत्र नन्दलाल बुधवार सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए थे। जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बुजुर्ग का शव सीएचसी सोनवा के पीछे गए कच्चे रास्ते पर डेड बिजली लाइन के लटके तारों से लिपटा पाया गया। लोगों ने देखा तो परिजनों के साथ ही पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि करीब 12 साल पहले बहराइच के परसौरा बिजली उपकेन्द्र से सोनवा समेत अन्य गांवों को बिजली आपूर्ति के लिए हाईटेंशन बिजली लाइन बनाई गई थी। लेकिन उसी दौरान भिनगा से दूसरी नई लाइन बिछाकर बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई। इससे परसौरा से बनाई गई बिजली लाइन पर बिजली आपूर्ति नहीं शुरू हो सकी और लाइन निष्प्रयोज्य हो गई। लेकिन विभाग की ओर से इस बिजली लाइन के तार नहीं हटाए गए। अब सवाल यह है कि बिजली लाइन निष्प्रयोज्य होने पर बुजुर्ग की मौत कैसे हुई और उनका शव तार से कैसे लिपटा मिला। लोगों का कहना है कि कई बार तार हटाने की शिकायत की गई। लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मृतक की भाभी मनोरानी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बिजली कर्मचारियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


