बुजुर्ग की तालाब में डूबकर मौत
Shravasti News - लक्ष्मनपुर में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग किन्नू तालाब किनारे शौच के लिए गए थे, जहां उनका पैर फिसल गया और वह तालाब में गिर गए। डूबने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किन्नू अपनी बेटी के घर खाना खाने जा रहे थे।

लक्ष्मनपुर, संवाददाता। घर से तालाब किनारे शौच के लिए गए एक बुजुर्ग का पैर फिसल गया। जिससे वह तालाब में गिर गए और डूबकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव तालाब से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। भिनगा कोतवाली क्षेत्र के सम्हारपुरवा गांव निवासी किन्नू (70) पुत्र हरभजन गुरुवार सुबह अपने घर से पैदल ही निकले थे और मोहरनिया अपने बेटी के घर जा रहे थे। रास्ते में बंठिहवा पुलिस चौकी के पास स्थित तालाब किनारे शौच करने के लिए रुक गए। शौच के दौरान पैर फिसल गया और वह तालाब में गिरकर डूब गए। इससे उनकी डूबकर मौत हो गई।
आस पास के लोगों ने देखा तो पुलिस की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि किन्नू के बेटे नहीं है औ उनकी बेटी ही है। बेटी की शादी पास के ही गांव मोहरनिया में हुई है। किन्नू अपने घर में अकेले रहते थे और प्रतिदिन खाना खाने बेटी के घर जाते थे। गुरुवार को भी वह खाना खाने बेटी के घर ही जा रहे थे। रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


