आज अदा की जाएगी बकरीद की नमाज,तैयारी पूरी

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में बकरीद का त्योहार मनाने की तैयारियां जोरों पर हैं। मस्जिदों और ईदगाहों की सफाई और रंग-रोगन किया गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। बकरों की बिक्री 20 हजार रुपये तक हुई है। लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

आज अदा की जाएगी बकरीद की नमाज,तैयारी पूरी

श्रावस्ती,संवाददाता। गुरुवार को बकरीद का त्योहार मनाया जाएगा। इसके लिए मस्जिद व ईदगाहों को रंग-रोगन व सफाई कर तैयार किया जा चुका है। त्योहार की खुशियों से बाजार में भी रौनक है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। बकरीद पर्व को उल्लासपूर्ण ढंग से मनाने के लिए सभी अपनी तैयारियों में जुटे हैं। कोई कुर्बानी के लिए बकरा खरीद रहा है, तो कोई परिवार के लिए कपड़े व अन्य सामान। बकरीद को लेकर बाजार की भी रौनक है। बकरीद की नमाज अता करने के लिए ईदगाह व मस्जिदों का रंग-रोगन व सफाई कर तैयार किया गया है।

सुरक्षा के होंगे कड़े इंतजाम

भिनगा निवासी मौलाना गुल मोहम्मद ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि लोग जिले की शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। कोई ऐसा कार्य बिल्कुल न करें जिससे दूसरे समुदाय के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे। प्रशासन के आदेश व निर्देशों का पालन करे। बकरीद पर्व हजरत इब्राहिम की उस परीक्षा की याद में मनाया जाता है, जब उन्होंने अल्लाह के हुक्म पर अपने बेटे की कुर्बानी देने का इरादा कर लिया था। तब अल्लाह ने आखिरी वक्त पर उनके बेटे की जगह जानवर को कुर्बान करने का आदेश दिया। यह हमारे अल्लाह पर अटूट भरोसे व समर्पण की मिशाल है। इसी की याद में बकरीद मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि भिनगा के दहाना व खलवा बाजार स्थित मस्जिद में सुबह सात बजे, रजा जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे व भिनगा के ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी। इसी तरह से इकौना, जमुनहा, गिरंट, सिरसिया, बदला, लक्ष्मणपुर, गिलौला आदि क्षेत्रों में भी नमाज अता की जाएगी। नासिरगंज क्षेत्र के बकरा व्यवसायी फुरकान अहमद ने बताया कि इस बार कुर्बानी के लिए बकरों की बिक्री 20 हजार रुपये तक हुई है।

Voice of UP

सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए है। जिले को आठ जोन व 17 सेक्टर में बांटा गया है। संवेदनशील स्थानों पर क्यूआरटी टीम व ड्रोन कैमरे तथा अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। साथ ही अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील है कि संवेदनशील गतिविधि नजर आने पर तत्काल पुलिस व प्रशासन को सूचना दें।

शांति पूर्वक सम्पन्न कराने की अपील

पीएससी जवानों की बूंटो से गूंजा हरदत्त नगर गिरंट की सड़क: हरदत्त नगर गिरंट में बकरीद त्योहार को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के थानाध्यक्ष महिमा नाथ उपाध्याय के नेतृत्व में पैदल मार्च निकाला गया। इस मौके पर वरिष्ठ उप निरीक्षक राजकिशोर वर्मा के साथ पीएससी जवान मौजूद रहे। थानाध्यक्ष ने अपील की कि शांतिपूर्ण तरीके से त्योहार मनाएं। गड़बड़ी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

बकरीद की नमाज कब अता की जाएगी?
भिनगा के दहाना व खलवा बाजार स्थित मस्जिद में सुबह सात बजे, रजा जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे व भिनगा के ईदगाह में सुबह साढ़े आठ बजे बकरीद की नमाज पढ़ी जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।