नालियों की नहीं हुई साफ सफाई
Mar 08, 2026 06:19 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Shravasti News - श्रावस्ती के सिरसिया विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसोहना में कई महीनों से नालियों की सफाई नहीं हुई है, जिससे नालियां कचरे से भरी हुई हैं। यह स्थिति दुर्गन्ध और मच्छरों के बढ़ते प्रकोप का कारण बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

श्रावस्ती। सिरसिया विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसोहना में कई महीनों से नालियों की साफ सफाई नहीं हुई है। इससे नालियां कचरे से बजबजा रही है। नालियों से काफी दुर्गन्ध आती है जिससे लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलजमाव व कीचड़ के बीच मच्छरों का प्रकोप बढ़ा हुआ है और संक्रमक बीमारियां फैल रही हैं। लोगों ने बताया कि नाली की सफाई न होने से पानी ओवरफ्लो हाकर सड़क पर एकत्र हो रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


