जिला पंचायत बोर्ड बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा
Shravasti News - श्रावस्ती में जिला पंचायत की बैठक हुई, जिसमें अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने विकास कार्यों पर चर्चा की। 14 उपकेन्द्रों और तीन ब्लाकों में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण का प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

श्रावस्ती, संवाददाता। जिला पंचायत सभागार भिनगा में शनिवार को जिला पंचायत बोर्ड की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष जिला पंचायत दद्दन मिश्रा ने किया। बैठक में विकास कार्यों पर चर्चा हुई और प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमें 14 उपकेन्द्रों और तीन ब्लाकों में पब्लिक हेल्थ यूनिट के निर्माण का प्रस्ताव किया गया। बोर्ड बैठक के दौरान जिले के विकास कार्यो पर चर्चा हुई। इसके बाद अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने कहा कि 14 उपकेन्द्रों और तीन ब्लाकों में हेल्थ यूनिट स्थापित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को विकास कार्यों को पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की प्रगति रिपोर्ट भी देखा।
बैठक में बोर्ड की ओर से प्रस्तावित कई विषयों पर चर्चा की गई। इसके बाद उसे सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में डीडीओ, डीपीआरओ, एई लोक निर्माण विभाग, उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जलनिगम व विद्युत निगम के अधिकारियों सहित पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल, उदय प्रकाश त्रिपाठी, रणवीर सिंह, अरुण पांडेय, राजकुमार यादव, अंकित निषाद, वीरू श्रीवास्तव सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


