जिलाधिकारी को जनता दर्शन में मिलीं 12 शिकायतें

Feb 20, 2026 06:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती के जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान फरियादियों की समस्याओं को सुना। उन्हें 12 शिकायतें मिलीं, जिनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। अधिकारियों को समय सीमा के भीतर शिकायतें निपटाने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी को जनता दर्शन में मिलीं 12 शिकायतें

श्रावस्ती। जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनता दर्शन में फरियादियों की समस्याओं को सुना। इसके साथ ही उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी को 12 शिकायतें मिलीं। शिकायतों को डीएम ने तत्काल निराकरण कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को दिया। डीएम ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने पर अधिकारियों की जवाबदेही तय है। इसलिए सभी जिला स्तरीय अधिकारी अपने कार्यालय में सभी कार्य दिवसों में सुबह10 बजे से 12 बजे तक स्वयं जनसुनवाई करें एवं समस्याओं का समय सीमा के अन्दर निस्तारण करें।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।