​टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: डीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। डीएम ने टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए लोगों से सहयोग की अपील की। डॉ के के वर्मा ने बताया कि दवा के साथ पोषण और भावनात्मक सहयोग मरीजों के लिए आवश्यक है।

​टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए आमजन का सहयोग जरूरी: डीएम

श्रावस्ती,संवाददाता। राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत निक्षय मित्र पहल कार्यक्रम में 100 क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया। डीएम ने पोषण पोटली वितरण के साथ ही लोगों ने सहयोग की अपील की। डीएम ने कहा कि टीबी मुक्त जिला बनाने के लिए आम लोगों का सहयोग जरूरी है। सभी लोग आगे आएं और पोषण पोटली वितरण में सहयोग करें। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ के के वर्मा ने बताया कि टीबी के मरीजों के लिए केवल दवा ही काफी नहीं है। टीबी एक ऐसी बीमारी है जो शरीर को अंदर से बहुत कमजोर कर देती है और इसके इलाज के लिए मरीजों को लंबे समय तक उच्च क्षमता वाली दवाएं खानी पड़ती हैं।

ऐसे में इन दवाओं के असर को सहने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता फिर से मजबूत करने के लिए अतिरिक्त पौष्टिक आहार की आवश्यकता होती है। सही पोषण से शरीर में नई ऊर्जा आती है, दवाएं बेहतर तरीके से काम करती हैं और मरीज तेजी से रिकवर होकर पूरी तरह स्वस्थ हो पाता है। इसीलिए दवा के साथ पोषण और भावनात्मक सहयोग मरीज के लिए संजीवनी माना जाता है।मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि विभिन्न संस्थाओं और समाजसेवियों ने मरीजों के लिए 100 पोषण पोटली उपलब्ध कराई है। सीएमओ डॉ सिंह ने बताया कि निक्षय मित्र योजना का मुख्य उद्देश्य मरीजों को मदद और संबल देना है। विभिन्न विभागों की ओर से 500 अतिरिक्त पोषण पोटली वितरित करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। शीघ्र ही इन्हें वितरण के लिए ब्लॉक स्तर पर भेजा जाएगा। इस अवसर पर आशीष सिंह, पंकज त्रिपाठी, अनुराग सिंह, प्रियांशु सिंह,अनूप अग्रवाल व राजेश सोनी सहित उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ संत कुमार, डीपीसी रवि कुमार मिश्र, अनुपम श्रीवास्तव, अल्ताफ हुसैन, पंकज शर्मा और दीनानाथ व स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।