Shravasti News: नाला खुदाई को लेकर सभासद व अध्यक्ष में विवाद में मुकदमा दर्ज

हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
Follow us on Google News
share

Shravasti News: इकौना नगर पंचायत में नाला खुदाई को लेकर सभासद और अध्यक्ष के बीच विवाद उत्पन्न हुआ। सभासद कन्हैया कसौंधन ने अध्यक्ष नसीम चौधरी पर गाली गलौच और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Shravasti News: नाला खुदाई को लेकर सभासद व अध्यक्ष में विवाद में मुकदमा दर्ज

Shravasti News: इकौना,संवाददाता। इकौना नगर पंचायत में नाला खुदाई में सभासद व अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। इस पर सभासद ने अध्यक्ष पर गाली गलौच करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। नगर पंचायत इकौना के नामित सभासद कन्हैया कसौंधन ने शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक इकौना को प्रार्थना पत्र दिया है कि बस अड्डे के पास नाला खुदाई कराया जा रहा था। जबकि इस नाले पर एक साल पहले से रोक है। इसके बाद भी जबरन खुदाई कराया जा रहा था। विरोध करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नसीम चौधरी मौके पर पहुंच गए और कन्हैया कसौंधन को गाली गलौज दिया।

इसके साथ ही जान से मारने की धमकी दी। इकौना पुलिस ने गाली गलौज व जान माल की धमकी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी परमानंद तिवारी ने बताया कि मामला दर्ज करके जांच कस्बा प्रभारी विशाल यादव को सौंपी गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।