आंगनबाड़ी केन्द्र भवन जर्जर, कहां हो केन्द्र का संचालन

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - देवरनिया के मजरा लम्बुइया गांव में आंगनबाड़ी केंद्र भवन जर्जर हो गया है। इसे संबंधित विभाग ने चिन्हित कर बंद कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि छत को ठीक किया जाए, तो केंद्र फिर से चालू हो सकता है, जिससे गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लाभ होगा। डीएम से हस्तक्षेप की मांग की गई है।

आंगनबाड़ी केन्द्र भवन जर्जर, कहां हो केन्द्र का संचालन

गिरंटबाजार, संवाददाता। देवरनिया के मजरा लम्बुइया गांव में बना आंगनबाड़ी केंद्र भवन बदहाल है। जिसे चिन्हित कर संबंधित विभाग की ओर से जर्जर घोषित कर दिया गया है। जिसके चलते केन्द्र संचालन नहीं हो पा रहा है। जमुनहा विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरनिया के मजरा लम्बुइया गांव में बने आंगनबाड़ी केंद्र के भवन पर जर्जर भवन का सांकेतिक लाल चिन्ह लगा दिया गया है। देखा जाए तो इसकी दीवार अभी सही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि भवन का छत तोड़कर नया छत डलवा दिया जाए तो आंगनबाड़ी भवन दोबारा चालू हो जाएगा। इससे गर्भवती व धात्री महिलाओं सहित बच्चों को काफी सहूलियत होगी।

यहां आंगनबाड़ी कार्यकत्री को मिली एलसीडी से बच्चों को सीखने का मौका भी मिलता। ग्रामीणों का कहना है कि लंबुइया व सुबरातीपुरवा के बगल छेदी पुरवा प्राथमिक विद्यालय के अतिरिक्त भवन में दोनों आंगनबाड़ी कार्यकत्री बैठने लगे तो दोनों गांव की महिलाओं व बच्चों को सरकार के सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ मिलने लगे। ऐसे में ग्रामीणों ने डीएम से हस्तक्षेप कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।