Shravasti News: सीएचसी गिलौला के बाहर बदहाल जल निकासी व्यवस्था, पटी नाली बने संक्रामक रोगों का कारण
Shravasti News: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के गिलौला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास का जल निकासी नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। सफाई ना होने के कारण गंदगी का अंबार लग गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नाले की मरम्मत और साफ-सफाई की मांग की है।
Shravasti News: गिलौला/ श्रावस्ती संवाददाता। उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद में विकास क्षेत्र गिलौला के कस्बा गिलौला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य द्वार के बगल से होकर गुजरने वाला लगभग 150 मीटर लंबा जल निकासी नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। कई स्थानों पर नाला पट गया है और उसकी सफाई न होने के कारण स्थानीय लोग उसमें कूड़ा-कचरा डाल रहे हैं। इससे गंदगी का अंबार लग गया है और संक्रामक बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। स्थिति यह है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने बनी नाली भी पूरी तरह पट चुकी है। जल निकासी बाधित होने से गंदा पानी जमा रहता है, जिससे दुर्गंध फैल रही है और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। प्रतिदिन इलाज के लिए आने वाले मरीजों, तीमारदारों और स्वास्थ्यकर्मियों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है。
स्थानीय लोगों की चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जिम्मेदार अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक न तो नाले की मरम्मत कराई गई और न ही नालियों की सफाई की गई। बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, जिससे संक्रमण फैलने की आशंका बनी रहती है।
समुदाय की मांग
क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि स्वास्थ्य केंद्र जैसे संवेदनशील परिसर के आसपास तत्काल नाले की मरम्मत, नालियों की सफाई तथा नियमित कूड़ा उठान की व्यवस्था कराई जाए, ताकि मरीजों और आम लोगों को स्वच्छ वातावरण मिल सके तथा संभावित संक्रामक रोगों के फैलने से बचाव हो सके।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


