बाइक व साइकिल में टक्कर, तीन लोग घायल
Shravasti News - नेशनल हाईवे 730 पर साइकिल और बाइक के बीच टक्कर में 68 वर्षीय सूर्य प्रकाश सहित तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर स्थिति में सूर्य प्रकाश को जिला अस्पताल रेफर किया गया। यह घटना परासौरा माफी गांव के पास हुई।

इकौना, संवाददाता। नेशनल हाईवे 730 मार्ग पर साइकिल व बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से वृद्ध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इकौना थाना क्षेत्र के सोनरई गांव निवासी वृद्ध सूर्य प्रकाश (68) पुत्र जगतराम शुक्रवार किसी जरूरी काम से साइकिल से परासौरा माफी गांव गए थे। जहां से वह देर शाम को वापस लौट रहे थे। इस दौरान नवीन माडर्न थाना श्रावस्ती क्षेत्र के कटरा बाजार निवासी अंकुर सिंह (18) पुत्र अजय कुमार व गिलौला के तिलकपुर गांव निवासी मोहित (21) पुत्र शिव प्रसाद बाइक से गिलौला की ओर जा रहे थे।
नेशनल हाइवे 730 पर परसौरा माफी गांव के पास दोनों के बीच आमने सामने की टक्कर हो गई। हादसे में वृद्ध समेत तीनों घायल हो गए। लोगों की सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इकौना में भर्ती कराया गया। जहां वृद्ध सूर्य प्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भिनगा रेफर कर दिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


