पुलिस ने ठगी का पैसा वापस कराया

Feb 23, 2026 04:24 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share

Shravasti News - श्रावस्ती में एक व्यक्ति ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दी थी कि उसके बैंक खाते से यूपीआई के जरिए 20 जनवरी को 60 हजार रुपये निकाल लिए गए थे। पुलिस ने जांच शुरू की और सोमवार को पीड़ित को उसका पूरा पैसा वापस दिला दिया।

पुलिस ने ठगी का पैसा वापस कराया

श्रावस्ती। बहराइच जिले के थाना रिसिया क्षेत्र के ग्राम उटघनिया के मजरा पठान पुरवा निवासी अकबाल खां पुत्र जंग बहादुर ने साइबर क्राइम थाना श्रावस्ती में शिकायती पत्र दिया था। पत्र में उसने अवगत कराया था कि उसके बैंक खाते का प्रयोग कर यूपीआई के माध्यम से 20 जनवरी को 60 हजार रुपये निकल लिए गए। शिकायत दर्ज कर साइबर क्राइम पुलिस ने जांच शुरू की। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने साइबर क्राइम थाने की टीम के प्रयास से सोमवार को पीड़ित का पूरा पैसा वापस दिला दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।