Crisis in Balnup Garbage Waterlogging and Poor Sanitation Affecting Residents श्रावस्ती-गन्दगी व जलभराव से जूझ रहे बलनपुर के वासी, Shravasti Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsCrisis in Balnup Garbage Waterlogging and Poor Sanitation Affecting Residents

श्रावस्ती-गन्दगी व जलभराव से जूझ रहे बलनपुर के वासी

Shravasti News - लक्ष्मनपुर के बलनपुर में जलनिकासी की कमी और गंदगी से लोग परेशान हैं। कीचड़ और जलभराव के कारण स्कूल जाने वाले बच्चों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। हैंडपंप खराब होने से पेयजल की समस्या भी बनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्तीSun, 29 Dec 2024 07:14 PM
share Share
Follow Us on
श्रावस्ती-गन्दगी व जलभराव से जूझ रहे बलनपुर के वासी

लक्ष्मनपुर, संवाददाता। जगह जगह लगे कूड़े के ढेर, गन्दगी व जलभराव बलनपुर की पहचान बनी हुई है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से रास्ते पर ही गंदा पानी बह रहा है। कीचड़ व जलभराव के बीच से होकर आने जाने में लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सिरसिया क्षेत्र के बलनपुर में व्याप्त गंदगी यहां के विकास की कहानी साफ बयां कर रही है। आलम यह है कि गलियों में जलभराव है। संपर्क मार्ग भी जर्जर है। संपर्क मार्ग प्राथमिक स्कूल तक जाता है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त न होने से रास्तों व गलियों में पूरे वर्ष जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी रहती है। यहां जल निकासी के लिए पर्याप्त नालियों का निर्माण नहीं कराया गया है। यहीं नहीं जगह जगह कूड़े के ढेर देखने को मिल जाएंगे। सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने के कारण यहां मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। इससे संक्रामक बीमारियां भी फैल रही हैं। जिन कंधों पर विकास की जिम्मेदारी है वह ध्यान नहीं दे रहे। जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। काफी समय से बारिश नहीं हुई है। इसके बाद भी रास्तों पर जलभराव व कीचड़ की स्थिति बनी हुई है। लोगों की माने तो नाली का अभाव होने से पान बाहर जाने के बजाय रास्ते पर ही एकत्र होता रहता है। इससे रास्ते पर कीचड़ की स्थिति रहती है और गंदगी जैसे हालात बने रहते हैं।

इनसेट-

सालों से खराब हैंडपंप, पेयजल की समस्या-

बलनपुर में पेयजल की सुविधा मुहैया कराए जाने के लिए जलनिगम के हैंडपम्प लगाए गए है। इसमें से दो हैंडपंप सालों से खराब हैं और लोगों में पेयजल की समस्या बनी हुई है। मेवालाल व मुनीजर के घर के सामने लगे हैंडपंप वर्षों से खराब पड़े हैं। इन हैंडपम्पों से मोहल्ले के एक दर्जन से अधिक परिवार के लोग पानी की जरूरत को पूरा करते थे। लेकिन हैंडपंप खराब हो गए। इसके बाद जिम्मेदारों की ओर से हैंडपंप ठीक नहीं कराए गए। जिसके चलते यह हैंडपंप शोपीस बने हुए है। लेकिन इनसे पानी नहीं निकल रहा है। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी हैंडपंपों की मरम्मत नहीं कराया गया है। इससे लोगों को समस्या हो रही है।

इनसेट-

नियमित नहीं हो रही साफ सफाई-

शहर से लेकर गांव को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन बलनपुर में अभियान का कोई असर नहीं है। यहां जगह जगह गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। चारो ओर गंदगी व्याप्त है। यहां नियमित साफ सफाई नहीं हो रही है। वहीं जहां नालियां बनी हुई है उन नालियों की भी सफाई नियमित नहीं होती है। इससे नाली कचरे से पटी पड़ी है। लोगों का कहना है कि गंदगी व कीचड़ से संक्रामक बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। जिम्मेदार ध्यान नहीं देते और सफाई कर्मचारी साफ सफाई करने में रुचि नहीं दिखा रहा है। जिसके चलते जगह जगह गंदगी पसरी हुई है।

इनसेट-

यह हैं मुख्य समस्याएं

-पानी निकासी की समुचित व्यवस्था का अभाव

-बिजली के खम्भों पर पर्याप्त स्ट्रीट लाइन नहीं लगी

-हैंडपंप खराब होने से शुद्ध पेयजल की समस्या

-कीचड़ भरे रास्ते पर फिसलकर गिर जाते हैं लोग

-शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं

लोग बोले

फोटो नम्बर 7-शफीक अहमद

जलनिकासी की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। इससे रास्तों पर कीचड़ जमा है और गंदगी पसरी हुई है। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार लोगों की समस्या पर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

-शफीक अहमद

फोटो नम्बर 8-कयूम

जगह जगह कूड़े के ढेर लगे हुए है। गंदगी व जलभराव से संक्रामक बीमारी फैल रही है। नियमित साफ सफाई नहीं होती है। इससे मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। लोगों को समस्या होती है।

-कयूम

फोटो नम्बर 9-जुम्मन

जलभराव व कीचड़ भरे रास्तों से होकर आने जाने में काफी समस्या होती है। नाली का अभाव है जिससे पानी रास्ते पर बह रहा है। जिम्मेदार लोगों की समस्या से अनजान बने हुए हैं।

-जुम्मन

फोटो नम्बर 10-झलारे

गंदगी व कीचड़ यहां की सबसे बड़ी समस्या है। यह समस्या लोग कई सालों से झेल रहे हैं। बारिश के दिनों में रास्ते जलमग्न हो जाते हैं। क्योंकि यहां जलनिकासी के लिए नालियों की समुचित व्यवस्था नहीं है।

-झलारे

फोटो नम्बर 11-राम बुझारत

शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए हैंडपंप लगाए गए हैं। लेकिन दो हैंडपंप लम्बे समय से खराब पड़े हैं। इससे पानी की समस्या बनी हुई है। गंदगी व कीचड़ से लोग जूझ रहे हैं। समस्या का समाधान नहीं हो रहा।

-राम बुझारत

फोटो नम्बर 12-कुतबुद्दीन

गली हो या मुख्य मार्ग सभी पर कीचड़ व गंदगी पसरी हुई है। लोगों को आने जाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। गंदगी व कीचड़ से मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। लेकिन कोई भी ध्यान नहीं दे रहा।

-कुतबुद्दीन

कोट-

सचिव को भेजकर समस्या को दिखवाया जाएगा। यदि जलभराव की समस्या है या गंदगी है तो उसे चिन्हित कराया जाएगा। कार्ययोजना में लेकर नाली का निर्माण करा दिया जाएगा। जिससे समस्याओं का समाधान हो जाएगा।

अखण्ड प्रताप, बीडीओ, सिरसिया

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।