Hindi NewsUttar-pradesh NewsShravasti NewsCongress Launches Manrega Bachao Sangram Against Budget Cuts and Rights Violations
मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

मनरेगा को लेकर कांग्रेसियों ने किया सत्याग्रह

संक्षेप:

Shravasti News - श्रावस्ती में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा का नाम बदलने के विरोध में 'मनरेगा बचाव संग्राम अभियान' शुरू किया। रविवार को कार्यकर्ताओं ने भूख हड़ताल कर और नारेबाजी कर विरोध जताया। जिला कोऑर्डिनेटर अमन पांडेय ने कहा कि यह प्रदर्शन ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए है।

Jan 11, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, श्रावस्ती
share Share
Follow Us on

श्रावस्ती, संवाददाता। मनरेगा का नाम बदले जाने के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने मनरेगा बचाव संग्राम अभियान शुरू किया है। जिसके तहत रविवार को कांग्रेसियों ने जिले में सत्याग्रह कर विरोध जताया। साथ ही नारेबाजी की। जिला मुख्यालय भिनगा स्थित पटेल तिराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत जिला कोऑर्डिनेटर अमन पांडेय के नेतृत्व में प्रतीकात्मक भूख हड़ताल किया। इस दौरान जिला कोऑर्डिनेटर अमन पांडेय ने कहा कि मनरेगा योजना में हो रही लगातार बजट कटौती व ग्रामीण मजदूरों के अधिकारों पर हो रहे हमले के खिलाफ यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। मनरेगा कोई खैरात नहीं है, बल्कि देश के करोड़ों गरीबों और मजदूरों का संवैधानिक अधिकार है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सरकार की नीतियों के कारण गांवों में काम बंद हो रहा है, मजदूर पलायन को मजबूर हैं। गरीब परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच रहे हैं। यदि सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने की कोशिश बंद नहीं की तो कांग्रेस पार्टी सड़कों से लेकर शासन-प्रशासन तक संघर्ष को और तेज करेगी। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी भी की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव, जिला महासचिव असलम, सेवादल जिलाध्यक्ष शिवम पांडेय, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष मोहम्मद इमरान, ब्लॉक अध्यक्ष यशोदानंदन शर्मा, जैन खां, जितेंद्र वर्मा, मोहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।