ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश श्रावस्तीकांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों पर जताया भरोसा

श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली...

कांग्रेस ने महिला प्रत्याशियों पर जताया भरोसा
हिन्दुस्तान टीम,श्रावस्तीThu, 27 Jan 2022 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

श्रावस्ती। विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों ने अपनी कमर कस ली है। पार्टियों की ओर से अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जा रहा। इसी क्रम में कांग्रेस ने श्रावस्ती जनपद की दोनों विधानसभा क्षेत्रों में अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। पार्टी की ओर से विधानसभा 289 भिनगा से वंदना शर्मा को टिकट दिया है तो विधानसभा 290 श्रावस्ती से ज्योति वर्मा को मैदान में उतारा है। जिले की दोनों विधानसभाओं में महिला प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कांग्रेस से टिकट पाने के लिए कई दिग्गज ताल ठोक रहे थे। लेकिन एक साल से पार्टी के लिए कड़ी संघर्ष कर रही वंदना शर्मा ने टिकट पाने की दौड़ में बाजी मार ली है। अब वंदना शर्मा विधानसभा 289 भिनगा से कांग्रेस की उम्मीदवार बन गई हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें